फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी सीट पर देवरानी vs जेठानी की लड़ाई? मैनपुरी सीट बचा पाएंगे अखिलेश यादव?

Fri, 11 Nov 2022 06:23 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक के बाद एक ध्वस्त होती किलाओं में अपने मजबूत किले मैनपुरी को बचा पाएगी सपा ? मैनपुरी सीट पर सपा के डिंपल यादव के सामने क्या बीजेपी सपा परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को उतारेगी ?अगर ऐसा हुआ तो मुकाबला देखने लायक होगा...तब ये कहा सकेगा कि इस सीट के लिए यादव परिवार के देवरानी vs जेठानी की लड़ाई होगी ऐसे में दोनों बहुओं में कौन दमदार साबित होगा? इसी बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव और भूपेंद्र सिंह चौधरी के बीच मुलाकात हुई है और दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है...लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपर्णा यादव को मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ाएगी..फिरोजबाद, बदायूं, आजमगढ़ और रामपुर जैसी लोकसभा सीट गंवाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सीट को बचाए रखने की चुनौती है...ऐसे में अखिलेश ने मैनपुरी संसदीय सीट से अपनी पत्नी डिंपल यादव को सपा का प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनके लिए यहां की राह भी आसान नहीं है? 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें