सदर कोतवाली क्षेत्र की अलीनगर कॉलोनी में 40 हजार रुपये मांगने के विवाद में एक महिला पर घास काटने वाले औजार से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे कृष्ण पांडेय का आरोप है कि रुपये मांगने से नाराज सिब्बू अहमद और उसके पिता महसूर अहमद ने उनकी मां पर दो बार वार किया, जिससे वह घायल हो गईं।