राजकीय इंटर कॉलेज से पढ़कर कर घर के लिए निकले एक छात्र का दो अपाची सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने खुद को पुलिस बताकर उसे बाइक पर बैठकर चलते बने। घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। देर शाम होने पर परिजन खोज में जुटे तो उन्हें बाइक पर बैठाकर ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। अगले दिन बृहस्पतिवार को एसपी को तहरीर दी और बेटे को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।