मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। थाना खामपार क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप और महिला आरक्षी नेहा मौर्या ने अल्फा कॉन्वेंट एकेडमी में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में बताया गया।