बरियारपुर क्षेत्र के बगहां मठिया के पास सीमेंट ईट लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को रौंद दिया। जिससे दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।