फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार - 01 मोटरसाइकिल व चोरी का 60 लीटर डीजल बरामद संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने रविवार की रात में मुखबिर की सूचना पर भगुआ शिवमंदिर के पास से 2 अभियुक्तों रविन्द्र पासवान पुत्र स्वर्गीय तहसीलदार पासवान निवासी वार्ड नंबर 9 बैतालपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया और राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव निवासी वार्ड नंबर 9 बैतालपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन से ले जा रहे टैंकरों से चोरी किये गये 60 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष मृत्यंजय राय ने बताया कि टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले दो अभियुक्त चोरी के डीजल के साथ पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें