जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को क्षेत्र के रुपई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों, छात्राओं की उपस्थिति तथा विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं से संवाद कर पाठ्यपुस्तक पढ़वाई और विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी।