गढरामपुर विकास खंड के ग्राम भिसवा में बुधवार को यूपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पांच एकड़ में बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम का विधिविधान पूर्वक भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम युवा कल्याण विभाग की ओर से सीएम योगी का स्वागत करता हूं। क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के नेतृत्व में युवा और कल्याण विभाग ग्रामीण स्टेडियम बनाकर ग्रामीण युवाओं में खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।