रुद्रपुर के एकौना थाने के हौली बलिया गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है। बदमाश का ईलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना एकौना क्षेत्र के दिनांक 16 नवंबर को एक युवक की हत्या की गई थी। युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना एकौना पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इसके पैर में गोली लगी है, जिसका ईलाज हो रहा है। उसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पुराने विवाद में अपने साथियों द्वारा मिलकर उसकी हत्या की गई थी।