बरहज में बिजली विभाग के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन के सातवें दिन रविवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। व्यापारी शहर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार धरने पर बैठते हुए मुखर हैं। इससे पूर्व शनिवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने अगले रविवार तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराकर आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी।