फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में दूसरे दिन लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

योग सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें हर आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। सभी ने योग के विभिन्न आयामों का अभ्यास किया और इसके लाभ जाने। योग प्रशिक्षक यतेंद्र सागर और पूजा ने करीब छह बजे योगाभ्यास शुरू कराया। सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। इसके बाद आसन कराए गए। इसमें 10 से अधिक प्रकार के आसनों का लोगों ने अभ्यास किया। इसके बाद विविध प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अंत में शवासन आदि के साथ योग प्रशिक्षिण शिविर का समापन हुआ। इस अवसर शालिनी शर्मा, गिरीश सिंह, अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें