देवरिया में सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। इसमें ईश्वरेन्द्र लाल को अध्यक्ष, विशंभर प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विकास कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सबरे आलम को मंत्री, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को संगठन मंत्री और प्रदीप सिंह को ऑडिटर की जिम्मेदारी मिली। चुनाव पर्यवेक्षक अजय कुमार और सत्य प्रकाश रावत की देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।