देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के नकडीहा गांव में सुबह आठ बजे के करीब धान काटने जा रही युवती पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवती की गर्दन व पेट पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पीछे से आ रही बुआ ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में युवती का बयान दर्ज किया। युवती ने लखनऊ में साथ में एक ब्यूटी पालर में काम करने वाले युवक को आरोपित किया है। युवक क्षेत्र के पकड़ी निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।