धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठन के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। हिंदू संगठनों के लोगों ने भारी संख्या में जुलूस निकालकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आते ही हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया। विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग 10 बजे सुबाष चौक पर एकत्रित हुए। वहां हाथ में भगवा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए कचहरी की ओर चल पड़े।