शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर गांधी कुण्ड समिति द्वारा प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष और बड़ी धूमधाम से गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती मनाई गई । गांधी कुण्ड समिति के तत्वावधान में आज गांधी जी की जयंती भी बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि विजय दशमी तिथि भी है और गांधी जी की जयंती के साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है,असत्य पर सत्य की विजय के लिए दशहरा का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज दोनों महान नेताओं के जीवन-दर्शन, त्याग, तपस्या और आदर्शों को स्मरण किया जाना चाहिये।