सिविल लाइंस क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हल्की बारिश थमने के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन निकलने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन कई घंटे तक रुक-रुककर आगे बढ़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को कतार में चलवाकर यातायात व्यवस्थित करने का प्रयास किया। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि जाम नहीं लगा था, लेकिन कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी रही।