देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से 25 पेटी बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 225 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अरदेवा गांव निवासी सत्येंद्र साहनी (34) को गिरफ्तार किया।