फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से नजदीकी दरोगा को पड़ी भारी, सरेआम परिजनों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

Mon, 25 Oct 2021 02:41 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

आशिक मिजाज दरोगा को महिला सिपाही से आशिकी करना महंगा पड़ा।  महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को जमकर पीटा। यह तस्वीरें आगरा की है आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा महिला सिपाही से मिलने उसके घर आधी रात को पहुंचा और यह देख महिला सिपाही के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।  परिजन थाने तक दरोगा को पीटते हुए लेकर आए।  पिटाई के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
महिला सिपाही से दोस्ती और उससे आशिकी करना दरोगा को थोड़ा महंगा पड़ गया। महिला सिपाही की बहन कॉलर पकड़कर दरोगा को पीटते हुए थाने तक लेकर आई। मामला थाने में है और  दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें