वसंत पंचमी के स्नान के लिए तीर्थक्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। सोमवार को वसंत पंचमी पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में डुबकी लगाने के आसार हैं। रविवार को भी लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई फिर प्रयागराज रवाना हुए। मेला क्षेत्र पूरी तरह वन वे कर दिया गया है। चार पहिया वाहन मेला क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे। जिले की सीमा क्षेत्र सहित सात स्थानों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया है। एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आ रहे हैं।