फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में आग ने तबाह किए 55 घर, पूरे गांव में अफरा-तफरी

शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 10:05 PM IST

सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में महुआ के बाग के पास स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में शनिवार को आग लग गई। इससे 55 घर जल गए। सूचना के ढाई घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम साढ़े तीन घंटे में आग बुझा पाई। अनुसूचित जाति की बस्ती के पास स्थित पडरहाई के महुआ के बाग मेें किसी ने घास फूस में आग लगा दी। हवा से सुलगती हुई आग धीरे-धीरे बस्ती तक पहुंच गई और घरों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। उस समय गांव के ज्यादातर लोग फसल काटने खेतों पर गए थे। बस्ती में मौजूद लोग आग बुझाने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। करीब ढाई घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से साढ़े तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग से तीन करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें