फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: खेतों के पास दिखा भालू, ग्रामीणों में फैली दहशत

रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सकरौंहा गांव के बाहर सोमवार को भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भालू को देखकर घरों की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने दूर से उसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेज दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों को सतर्क रहने की अपील की। रानीपुर टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। जंगल से सटे गांवों के लोग खेतों में जाते समय सावधानी बरतें और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी बढ़ने से लोगों में भय बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से अकेले जंगल या खेतों की ओर जाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें