मानिकपुर तहसील के पाठा क्षेत्र स्थित चमरौहा में बरदहा नदी पर पुल न होने से एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों को हर बारिश में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क कट जाता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए इलाज मिलना तक मुश्किल हो जाता है।