फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर के समीप मंगलवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ मुगलचक निवासी महेश गुप्ता (48) मानस नगर कॉलोनी में ठेला लगाकर सब्जी बेचता है। मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सकलडीहा की तरफ जा रहे अनियंत्रित पिकअप ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें