फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने बांग्लादेश का फूंका पुतला, VIDEO

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के मयमनसिंह (भालुका) में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास को कट्टरपंथी भीड़ की ओर से पीट-पीटकर जिंदा जलाकर मार देने की बर्बर घटना पर बांग्लादेश का प्रतीक पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कर घटना की कड़ी निंदा की और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिला संयोजक बजरंग दल प्रिंस ने कहा कि दीपु चंद्र दास की नृशंस हत्या मानवाधिकार व धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के जिला गो-रक्षा प्रमुख अंबरीश, अनुभव मिश्रा, समीर, अनुज, अनमोल, अतुल, रूपेश, चिंपू ,उमा,कालू, भाई रतन मिश्रा आदि और विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश पर राजनयिक स्तर पर दबाव बनाया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दीपु चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें