फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में ठप हो जाता है आवागमन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 02 Mar 2026 02:10 PM IST

बरहनी विकास खंड के गोपालपुर गांव से तुलसी आश्रम धीना रोड को जोड़ने वाली सड़क आज़ादी के बाद से अब तक कच्ची पड़ी हुई है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क गोपालपुर, चिलबिली और रैथा मार्ग को आपस में जोड़ती है, लेकिन पक्की न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है। कई बार आपात स्थिति में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। ग्राम निवासी श्याम लाल यादव ने बताया कि कमालपुर–धीना मार्ग से रैथा गांव होते हुए लगभग दो किलोमीटर तक सड़क गोपालपुर तक पक्की है, लेकिन उसके आगे डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा अब भी कच्चा है। उन्होंने कहा कि बरसात में यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क पक्की कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें