उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पार्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पौधरोपण महाअभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम जुड़ा हरधन व चकरा गांव में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने विभिन्न प्रकार के पौधे का पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्राकृतिक के प्रति हमारे सम्मान व समर्पण को दर्शाता है।