वन भूमि से बेदखली पर रोक लगाने, वनाधिकार पट्टा देने और राजगोंड, चेरो व पनिका समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाणपत्र देने की मांग को लेकर सोमवार को नौगढ़ में प्रदर्शन हुआ। भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर पोखरे से एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला। इसके बाद कार्यालय का घेराव कर सभा की। प्रदर्शनकारियों ने ‘बुलडोजर बेदखली बंद करो’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।