फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के दूसरे दिन भक्तिमय वातावरण में तारकासुर वध का मंचन, VIDEO

दुर्गा मंदिर पोखरे पर शुक्रवार की देर शाम नौ दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम भगवान की आरती के साथ प्रारंभ हुआ। आरती के बाद मंचन में गुरु विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में आगमन और राम-लक्ष्मण को साथ लेकर वनगमन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रामलीला के मंचन में मार्ग में तारकासुर संहार का प्रसंग दिखाया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो घटनाएं वास्तविक रूप से घटित हो रही हों। राम और लक्ष्मण के पराक्रम का चित्रण देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग देर रात तक धार्मिक प्रसंगों का आनंद लेते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने उत्साहपूर्वक रामलीला का आनंद लिया। रामलीला आयोजन समिति ने मंचन के लिए विशेष व्यवस्था की थी। प्रकाश और ध्वनि संयोजन ने प्रसंगों को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान प्रधानपति दीपक गुप्ता राजू पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि पंकज मधेशिया शीतला प्रसाद श्रीवास्तव मनोहर जायसवाल सहित भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें