फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिच सड़कें सिर्फ नाम की, नुकीली गिट्टियों और गड्ढों का जाल; VIDEO

विकास के दावों के बीच टांडा कला क्षेत्र में सड़कें वर्षों से टूट-फूट की मार झेल रही हैं। पिच सड़कों की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और अब चलने वालों को सिर्फ उभरी गिट्टियां, धंसान और गहरे गड्ढे दिखाई देते हैं। ग्रामीण नंदलाल ने बताया कि दिन में लोग किसी तरह बचते-बचाते गुजर जाते हैं, लेकिन रात में ये सड़कें हादसों का जाल बन जाती हैं। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि साइकिल-बाइक वालों का रोज गिरना आम बात है। चार पहिया गाड़ी निकालना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग और जनप्रतिनिधि दोनों उदासीन हैं। पूरा गणेश में मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट चुका, वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। हुंसेपुर टांडा कला–मारूफपुर मार्ग से जुड़ने वाली सड़क गायब सी हो चुकी है। सरोली में अंदरूनी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और सिकटीपुर में मुख्य चट्टी मार्ग पर गहरे गड्ढे और गिट्टियां उखड़ी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें