फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी के कुशवाहा बस्ती में नहीं है पानी निकासी की व्यवस्था; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 01:45 PM IST

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 12 चंदासी के कुशवाहा बस्ती में सड़क और नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर बस्ती के लोगों ने मंगलवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जल्द ही सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे सर्वेश कुमार, रीमा देवी, मीरा देवी, बिंदू देवी, सीमा देवी, निर्मला, पार्वती आदि ने बताया कि कुशवाहा बस्ती में 20 से अधिक मकान हैं। बावजूद इसके बस्ती में आवागमन के लिए रास्ता ही नहीं बना है, न ही नाली का निर्माण हुआ है। नाली न बनने के कारण नाबदान का पानी रास्ते पर बहता है। इससे लोगों का गली में चलना मुश्किल है। यही नहीं लगातार पानी एकत्र होकर सड़ने से बीमारियों के फैलने की आशंका है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। मुहल्ले के लोगों ने इसकी नगर पालिका प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से की। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। चार माह पहले बताया गया कि सडक के लिए धन आवंटित हो गया और जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बावजूद इसके अब तक काम शुरू नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें