फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ में मेगा विधिक सहायता शिविर, सिविल जज डॉ. इंदु रानी ने किया नेतृत्व; VIDEO

नौगढ़-ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली एवं पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सकलडीहा रोड, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य तिथि सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इन्दु रानी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। शिविर का उद्देश्य निर्धन वर्गों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना था। ब्लॉक सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. इन्दु रानी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मकसद आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक जाकर करना है ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में समाज कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी, महिला स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और श्वेतक्रांति के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान जैसी सुविधाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए। सिविल जज डॉ. इन्दु रानी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया। वहीं शिविर के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर डॉ. इन्दु रानी ने नाराजगी भी जताई। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक रस्मों का आयोजन भी किया गया। डॉ. इन्दु रानी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंचल शर्मा, गंगा मीरा और सुशीला ने दो नवजात शिशुओं का अनुप्रासन संस्कार कराया तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें