फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का असर...चौबीस घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर; VIDEO

मानसूनी बारिश का असर गंगा के जल स्तर पर भी दिखा है। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिन में हुई बारिश के बाद गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इससे गंगा में रेत के टीले की जगह पानी दिखने लगा है। ऐसे में गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग गंगा कटान को लेकर फिर से चिंतित होने लगे हैं। इस वर्ष मानसून देर से जिले में पहुंचा है। इंतजार के बाद बारिश शुरू हुई तो बुधवार से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी है और खेतों में धान की रोपाई शुरू हुई है। दूसरी तरफ बारिश के कारण गंगा के जल स्तर में पिछले दो दिनों से तेजी से बढ़ोत्तरी शुरू हुई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से शनिवार के बीच चौबीस घंटों में वाराणसी में गंगा का जल स्तर 10 सेमी बढ़ा है। चौबीस घंटों में 08.2 मिमी बारिश हुई है। इससे एक सेमी प्रति घंटे गंगा का जल स्तर बढ़ा है। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक गंगा का जल स्तर 58.55 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं सुबह आठ बजे तक जल स्तर 58.5 मीटर रहा। तेजी से बढ़ते जल स्तर से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग गंगा कटान से परेशान है। जिले में नियामताबाद, चहनिया और धानापुर ब्लाक के 50 से अधिक गांव गंगा के तट पर बसे हैं। तटवर्ती इलाके के लोगों का कहना है कि इस वर्ष जुलाई के शुरूआत में तेजी से पानी बढ़ रहा है। यह चिंता का विषय है। हालांकि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिले गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर है। 09 सितंबर 1978 को गंंगा में बाढ़ आई थी। उस समय गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद यहां तक गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें