फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव–बहादुरपुर मार्ग पर भारी अतिक्रमण, रोजाना 5–6 घंटे लगता है जाम; VIDEO

जिले के प्रमुख पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर मार्ग तक अतिक्रमण का भारी बोलबाला है। महज 800 मीटर लंबी इस सड़क पर 500 से अधिक दुकानें और ठेले बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे हैं, जिससे यहां रोजाना 5 से 6 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदारों की शह पर उनकी दुकानों के सामने सड़क पर ठेले लगाए जाते हैं। इससे करीब 40 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर महज 10 फीट से भी कम रह जाती है। नतीजतन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है और थोड़ी सी भी भीड़ होने पर पूरा मार्ग जाम हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के समय होती है, जब दफ्तरों और स्कूलों की छुट्टी के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। जाम में फंसने से एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विडंबना यह है कि इतने भारी अतिक्रमण के बावजूद अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें किए जाने का दावा किया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटवाकर सड़क को पूरी तरह खाली कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें