फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के दौरान एसडीएम-कोतवाल में तीखी बहस, वीडियो वायरल

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनुपम मिश्रा और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के तहत जद में आए भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी से कहा कि “आप काम नहीं कर रहे हैं।” इस टिप्पणी पर कोतवाल विजय प्रताप सिंह भड़क गए और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “हम काम तो कर ही रहे हैं।” इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें