चंदौली जिले के पड़ाव चौराहे पर पिछले 25 दिनों से जमा कूड़े का ढेर नहीं हटाया गया है। जिसकी वजह से कूड़ा बज बज रहा है और इसकी बदबू से लोग परेशान हैं। चंदौली के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर रोजाना 3 से 4000 से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है जिसकी वजह से सड़क पर गंदगी भी दिखाई देती है हालांकि चौराहे और सड़क की तो सफाई होती है लेकिन इस कूड़े को चौराहे पर ही एक जगह इकट्ठा कर दिया जाता है 25 दिनों से इस जाम कूड़े को नहीं हटाया गया है जिसकी वजह से जानवरों ने उसे कूड़े को फैला दिया है और वह सड़क पर फैलकर बस बज रहा है स्थानीय दुकानदार की किशुन ने बताया कि 25 दिनों से यहां जमा कूड़ा हटाया ही नहीं गया है जिसकी वजह से यह सड़क कर अब बदबू दे रहा है। चौराहे पर रोजाना जिले के बड़े अधिकारियों का आवागमन होता है वहीं हमेशा ड्यूटी में दरोगा सहित 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं लेकिन किसी का भी ध्यान इस कूड़े की तरफ नहीं है जबकि इसके बगल में ही यात्री ऑटो और अन्य सवारी पढ़ते हैं लेकिन उनको मजबूरी में इसी बदबू के बीच खड़े होकर सवारी का इंतजार करना पड़ता है।