फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा कटान रोकथाम को लेकर किसानों का धरना जारी, मिट्टी भरी बोरियां डालने पर विरोध; VIDEO

नदहा-भुरैनी पंप कैनाल क्षेत्र में गंगा कटान रोकथाम की मांग को लेकर किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान सिंचाई विभाग द्वारा कटान प्रभावित क्षेत्र में पत्थरों की जगह मिट्टी से भरी बोरियां डाले जाने पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस कटान को पत्थरों की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं रोक सकी, उसे रोकने के नाम पर अधिकारियों द्वारा मिट्टी भरी बोरियां गंगा किनारे डाली जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों को केवल आश्वासन और दिखावे का "झुनझुना" थमा रहा है, जबकि कटान की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें