रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद बंधा रोड स्थित एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।