नियामताबाद विकासखंड के कुंडाखुर्द गांव में गंगा कटान अब ग्रामीणों की जमीन और घरों के साथ आस्था की धरोहरों को भी निगलने लगा है। सोमवार सुबह डीह बाबा मंदिर के समीप वर्ष 2023-24 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बना आरआरसी सेंटर गंगा कटान की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही गंगा किनारे बना घाट भी ध्वस्त हो गया। अब ग्रामीणों के आस्था केंद्र डीह बाबा मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है।