फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगी पढ़ाई की सुविधा, विधायक ने अतिरिक्त कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण; VIDEO

चकिया। वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव सभागार बादल सोनकर ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को गिनाया। बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषद के समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 11 लाख 51 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसी धनराशि से विद्यालय परिसर में एक कक्षीय भवन का निर्माण कराया गया, जिसका शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि विद्यालय में तैयार अतिरिक्त कक्षा कक्ष से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें