चंदाैली के पड़ाव चौराहे से लेकर रामनगर तक बन रहे फोरलेन रोड निर्माण की जद में आए पांच गांवों के सैकड़ों मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद इसका मलबा नहीं हटाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मलबा नहीं हटने से लोग परेशान हैं।