सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में चोरी और हत्या का आरोपी नोहर मुसहर मंगलवार को न्यायालय ले जाते वक्त पुलिस वाहन से एसआई की पिस्टल छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। चंदौली और सैयदराजा थाने की पुलिस आरोपी को घेर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी पर जा लगी। इस दौरान सैयदराजा थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया। जवाबी फयारिंग में आरेापी भी घायल हो गया। गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार की मध्य रात्रि चोरों की एक गिरोह घुस आया था। दो घरों में चोरी करने के बाद चोर जैसे ही मुन्ना राम के घर घुसे तो वहां उनकी आहट सुनकर परिवार के लोग जग गये। इसके बाद चोर वहां से भागने लगे। तभी मुन्ना राम के पुत्र मोनू ने उनका पीछा कर लिया। खेत में मोनू ने एक चोरी के एक आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान उसके दूसरे साथी ने मोनू पर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान गोली उसके सीने में लग गई और उसकी मौत हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को नोहर मुसहर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद उसे थाने ले आई।