पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के टीआरएस शेड में शनिवार की सुबह 10 बजे क्रेन का पुल्ली गिरने से काम कर टेक्निशियन प्रमोद कुमार यादव (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलावस्था में टेक्निशियन को वाराणसी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना से नाराज होकर अन्य रेलकर्मियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया और काम बंद कर दिया।