चंदौली जिले के सैयदराजा में सोमवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सीओ और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। सीओ देवेंद्र कुमार ने पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू को कहा कि आप दंगा कराना चाहते हैं और हर बार इसी तरीके से ड्रामा करते हैं। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक के इशारे पर पुलिस ऐसा कर रही है, विसर्जन के लिए रोका जा रहा है।