फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फरार 25 हजार का इनामी गोतस्कर बिहार से गिरफ्तार, VIDEO

अलीनगर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्थानीय बिहार पुलिस की मदद से कैमूर (भभुआ) जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2024 में सिंधीताली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी लेने पर पिकअप से छह गोवंश बरामद हुए थे। इस मामले में थाना अलीनगर में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को इसे मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें