फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप, VIDEO

शादी का झांसा देकर महिला के शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शहबाज अहमद ने फेसबुक के माध्यम से उसका नंबर प्राप्त कर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे वह महिला का भरोसा जीतकर उसके ससुराल आने-जाने लगा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि लगभग नौ माह से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा और इस दौरान उसका वीडियो बनाकर उसे धमकाने और पैसे मांगने के लिए इस्तेमाल कर रहा। जब महिला ने शादी की बात उठाई तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। घटना के चलते पीड़िता ने 3 नवंबर 2025 को अलीनगर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन उसे मुगलसराय कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली से वापस अलीनगर थाने भेजा गया, जिससे पीड़िता कई दिनों तक दोनों थानों के चक्कर काटती रही, बावजूद इसके कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि उसके प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें