बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर की चौकी बाग रिसालदार के निकट बीती रात बीच सड़क पर युवक से मारपीट की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। डंडे और लात घूंसों से युवक को बेरहमी से पीटा गया। दबंगों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट हुई।