यूपी के बुलंदशहर स्थित बुगराथी स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के बुगरासी चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव घुंघरावली में रजवाहे के समीप एक खेत में करीब 32 वर्षीय महिला का सिरविहीन शव मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से महिला की गर्दन को धड़ से अलग कर गायब कर दिया था। हालांकि, पुलिस की सघन कांबिंग के करीब सात घंटे बाद घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया है। महिला के हाथ पर बबली और जूनी सिंह जैसे नाम गुदे हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।