खुर्जा के सारंगपुर गांव में पुल टूटने से आधा दर्जन गांवों का आवागमन रुक गया। इससे स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा लगातार नए पुल बनवाने की मांग अनसुनी करने पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द पुल निर्माण की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।