बेकाबू ट्रक की भीषण टक्कर से मकान का अगला हिस्सा ढहा। हादसे के वक्त घर में सो रहे थे परिवार के 17 लोग। गहरी नींद में सोए परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। मलबे की चपेट में आकर नई थार समेत तीन कारें हुईं क्षतिग्रस्त। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया। ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा है हादसे का कारण। खुर्जा में पहासू रोड पर गांव झमका में हुआ हादसा।