फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में खूनी संघर्ष: रुपये के विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, एक घायल; पांच पर मुकदमा

बुलंदशहर में रुपये के लेन-देन के विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दबंगों ने दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे सोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह वारदात बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में रुपये के लेन-देन को लेकर हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें